फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हैलो ! कैमरा नंबर एक में मैडम बैठीं हैं, चलते फिरते रहने को बोलिए...

Tue, 04 Mar 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हैलो...आपके विद्यालय के कैमरा नंबर एक में कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात पीला सूट पहने मैडम काफी देर से बैठी है। उनसे चलते फिरते रहने को बोलिए। इस तरह के फोन मंगलवार कंट्रोल रूम से किए गए। सुबह पहली पॉली में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर करीब 11 फोन किए गए।डीआईओएस समेत सभी सचल दस्ता टीमों के अलावा एडी बेसिक ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी को डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसमें दोनों पॉलियों में निगरानी के लिए 16 कर्मचारी ड्यूटी पर लगाए गए है। इसमें आठ ऑफ लाइन व आठ ऑन लाइन निगरानी कर रहे है। ऑफ लाइन निगरानी करने वाले कर्मचारी परीक्षा में उपस्थिति व अनुपस्थिति दर्ज करने के अलावा केंद्रों पर अन्य समस्याओं को लेकर बातचीत करते है। वहीं ऑनलाइन निगरानी में लगी टीमें सीसीटीवी के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के केंद्र व्यवस्थापकों से फोन पर वार्ता करते दिखे। हालांकि मंगलवार को सर्वर ठीक काम करने के चलते किसी भी परीक्षा केंद्र में कैमरा बंद होने जैसी समस्या नहीं आई। प्रयागराज व लखनऊ से निगरानी कर जानकारी कंट्रोल रूम को दी जा रही है।
-
बैठी दिखी कक्ष निरीक्षक
सीन : एक, समय 3:50
- राजाराम इंटर कॉलेज झलोखर के कैमरा नंबर एक में कक्ष निरीक्षक काफी देर से बैठी दिखी। जिस पर वहां के केंद्र व्यवस्थापक इसकी जानकारी देते हुए कक्ष निरीक्षक को कक्ष में चलते फिरते रहने की बात कही गई। जिसके बाद कक्ष निरीक्षक अपने स्थान से उठकर कक्ष में ठहलती नजर आईं।
विज्ञापन

-
दोनों शिक्षक बैठे नजर आए
सीन : दो, समय - 4:03
- राठ स्थित मां शारदा इंटर कॉलेज में कक्ष संख्या 16 में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी कर रही महिला शिक्षक कुर्सियों में बैठी नजर आईं। केंद्र व्यवस्थापक को फोन मिलाने के दौरान ही दोनों कक्ष में टहलने लगी। जिस पर केंद्र व्यवस्थापक को निगरानी रखने की बात कही गई।
-
सात केंद्रों का डीआईओएस ने किया निरीक्षण
- जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने दोनों पॉलियों में कुल सात परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रथम पॉली में उनके द्वारा जीआईसी कुरारा, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज राठ, बीएनवी राठ, गांधी इंटर कॉलेज गोहांड का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा शाम पॉली में जीआईसी कुरारा, भष्मानंद इंटर कॉलेज निवादा व कृष्णराज इंटर कॉलेज छानी का निरीक्षण कर शासन की मंशानुसार परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। बताया कि कही कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
-
एडी बेसिक ने किया निरीक्षण
फोटो 04 एचएएमपी 11 कुरारा के राजाराम इंटर कॉलेज झलोखर में निरीक्षण करते एडी बेसिक। स्रोत:स्वयं
- एडी बेसिक चित्रकूट धाम मंडल बांदा अरुण कुमार शुक्ला ने बीएसए आलोक सिंह के साथ कुरारा कस्बा स्थित जीआईसी, राजाराम इंटर कॉलेज झलोखर व सगुणा इंटर कॉलेज पारा कंडौर का निरीक्षण किया। सभी स्थानों पर सकुशल परीक्षा संपन्न होना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें