फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपिश ने बढ़ाई परेशानी, पारा 46 डिग्री पार

विज्ञापन
स्कूल से घर जाते धूप से मुंह में छाता लगाकर जाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सूरज की आग उगलती किरणों ने तापमान बढ़ा दिया है। दिन भर चल रहीं गर्म हवाओं के थपेड़ों से सड़कों पर सन्नाटा सा पसर जाता है। वहीं, लू की चपेट में आने वाले मरीजों की भीड़ भी जिला अस्पताल में लग रही है। अस्पताल के वार्डों में मरीजों से बेड भरे रहे।
विज्ञापन




शुक्रवार को 46 डिग्री के पार पहुंचने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। तपिश और लू से शुक्रवार को सड़कों में सन्नाटा फैला रहा। सुबह दस बजे से ही गर्म हवाएं चलने लगीं। दोपहर में स्कूल बंद होने पर छात्र-छात्राएं लू से बचने के लिए सिर पर स्टाल बांधकर और मुंह ढककर निकल रही हैं।

रात आठ बजे तक गर्म हवाओं से लोग परेशान रहते हैं। इससे लोग उल्टी दस्त के शिकार हो रहे हैं। सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की लाइन पर्चा काउंटर में लगने लगती है। अस्पताल में ओपीडी कक्ष में मरीजों की भीड़ से चिकित्सक का चेंबर घिर जाता है। अस्पताल के वार्ड में डायरिया के अधिक मरीज पाए जा रहे हैं। इससे अस्पताल के बेड भरे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन



हमीरपुर। बाल विशेषज्ञ डा.राधेरमण ने बताया कि घर से निकलने के पहले सिर में तौलिया व चश्मा लगाकर निकलें। समय समय पर पानी पीते रहना चाहिए। सुबह शाम ताजा भोजन करें। बताया कि उल्टी दस्त आने पर तुरंत दिखाकर दवा लें।

जिससे समय पर इलाज हो सके। गर्मी के समय पर हरी सब्जी, फल व दही खाना चाहिए। जो शरीर में ठंडक पहुंचाती है। बाहर का भोजन, समोसे, चाट चाऊमीन खाने से परहेज करें। सबसे अधिक बीमारी ऐसी चीजे खाने से होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें