फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी से टूटे भारी भरखम पेड़ और विद्युत पोल

विज्ञापन
कुरारा कस्बे के बेरी रोड में तेज आंधी से टूटा पड़ा पेड़। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। शुक्रवार की दोपहर कई स्थानों पर धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। उधर, कुरारा कस्बे में मौसम के बिगड़े मिजाज से तेज आंधी और बारिश से भारी भरकम कई पेड़ टूटकर धराशायी हो गए। तेज आंधी से बिजली के पोल टूट गए। इससे नगर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई।
विज्ञापन

कुरारा संवाद के अनुसार कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर करीब 2 बजे अचानक आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई। लगभग एक घंटे तक चली आंधी से लोगों के टिनशेड उखड़ गए हैं। बिजली के 13 खंभे टूट गए और तमाम पेड़ गिर गए। डामर गांव निवासी अशोक निगम व बालेंद्र यादव का टिनशेड तेज आंधी में उखड़ गया। साथ ही बिजली कनेक्शन की केबल ध्वस्त हो गई।
इस आंधी तूफान से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। कस्बे में बेरी मार्ग पर खड़े पेड़ टूट कर सड़क पर गिरने से वाहनों को निकालने में लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। चकोठी गांव के भूरेलाल की गुमटी तेज हवा से पलट गई। इसमें रखा सामान बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

कस्बे के पूर्व चेयरमैन मैयाराम के दरवाजे, नौटंकी मैदान व डामर गांव के पास सड़क किनारे लगा विद्युत पोल टूटने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई। बेरी तिराहे के पास बड़े गुप्ता की टिनशेड आंधी के चलते सड़क पर पड़ा मिला। बिजली विभाग के अवर अभियंता अभिषेक कुमार साहू ने बताया कि स्थानीय विद्युत सब स्टेशन की खराबी सही कराने के बाद कस्बे में विद्युत आपूर्ति करने के लिए काम शुरू करा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें