फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: गर्मी ने दिखाए तेवर, छूट रहा पसीना, हो सकती है बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मार्च के महीने में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तेज धूप निकलने से हवा में भी गर्माहट आ गई है।
विज्ञापन

लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 22 डिग्री रहा। जो पिछले वर्ष की अपेक्षा चार डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन हल्की बारिश होने की संभावना है।
मार्च माह के दो दिन शेष हैं। गर्मियों ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप निकलने से गर्म हवाएं भी चलने लगी हैं। लोग सिर में अंगौछा, तौलिया, चश्मा व छाता लेकर निकलने लगे हैं। गर्मी के चलते लोगों का पसीना छूटने लगा है। पिछले वर्ष जहां 28 मार्च को अधिकतम पारा 34 व न्यूनतम 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, आज अधिकतम तापमान चार डिग्री की उछाल के साथ 38 पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी पांच डिग्री बढ़कर 22 डिग्री रहा है।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि इस बार गर्मी कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। हालांकि, किसान जल्दी-जल्दी अपनी फसलों को समेटने में जुटे हैं। ताकि भीषण गर्मी आने के पहले खेती किसानी के कार्य से मुक्त हो सकें। गेहूं को छोड़कर सभी फसलों की कटाई आदि का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
केवीके वैज्ञानिक डॉ. शालिनी ने बताया कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान हल्के से मध्यम बादल रहेंगे और हल्की वर्षा होने की संभावना है। आठ से 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन

कहा कि किसान जायद फसलों/सब्जियों में कीट व रोग लगने की संभावना को ध्यान में रखते हुए दवाओं का समय-समय पर छिड़काव करते रहें। खेतों में रोपाई की गई सब्जियों की समय से निराई करें। साथ ही रबी फसलों की कटाई के बाद खाली पड़े खेतों की जुताई अवश्य करें। कहा कि पककर तैयार फसलों की कटाई-मड़ाई का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कर दाने का सुरक्षित भंडारण कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें