फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल्ट्री फार्मों का किया निरीक्षण, दुकानों पर सन्नाटा

विज्ञापन
कुरारा में पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। बर्ड फ्लू के कारण पोल्ट्री फार्म का कारोबार सुस्त है। वहीं चिकन की दुकानों पर सन्नाटा है। पोल्ट्री फार्म संचालकों ने बताया बीमारी की अफवाह के कारण बिक्री में गिरावट आई है। अंडे की प्रति क्रेट का दाम 50 रुपये गिरा है। वहीं अधिकारी लगातार पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन

बर्ड फ्लू की अफवाह और सावधानी को लेकर प्रशासन सतर्क हैं। पोल्ट्री फार्म मालिक सुलेमान खान ने बताया बर्ड फ्लू के कारण मुर्गे व अंडों की खपत कम हो गई है। इस कारण फर्म में मुर्गियों के दाना-पानी की व्यवस्था मुश्किल से हो रही है। कारोबार मंदा होने से तंगी का संकट बढ़ रहा है। ऐसे में संचालन करना मुश्किल हो रहा है। दुकानदार सुरेश कुमार ने बताया बीमारी की वजह से लोगों के अंदर भय पैदा हो गया है। जिससे चिकन की खपत कम है।
बताया अभी बरुआ व खरौंज गांव में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सोम प्रकाश तिवारी निरीक्षण कर चुके हैं। निरीक्षण में उन्होंने पोल्ट्री फार्म मालिकों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति फार्म के अंदर नहीं जाएगा और दाना-पानी देने के बाद चूना का प्रयोग करें। पशु चिकित्सा अधिकारी डा. अमिताभ सचान ने बताया जिले में बर्ड फ्लू की बीमारी नहीं है। अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। बताया चिकन को 70 डिग्री तापमान पर पकाने से बीमारी का कोई खतरा नहीं रहता है। निरीक्षण के समय डा. बृजेंद्र कुमार लोधी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें