फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रंटलाइन वर्कर्स बनाएंगे फाइलेरिया पीड़ितों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में एक से 31 मार्च तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस बार के अभियान में टीबी रोगियों के साथ कुपोषित बच्चों को भी खोजा जाएगा। फाइलेरिया से ग्रसित मरीजों की सूची तैयार की जाएगी। मच्छर जनित रोगों से बचाव के विषय में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से फ्रंटलाइन वर्कर्स के प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी आरके यादव ने बताया एक से 31 मार्च तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान में एएनएम, आशा बहू और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की 1032 टीमें जनपद में घर-घर जाकर मरीजों की खोजबीन करेंगी। टीमें मच्छरों से बचाव के तरीके बताएंगी। फाइलेरिया से ग्रसित रोगों की भी सूची तैयार की जाएगी। मरीजों को संबंधित पीएचसी, सीएचसी या फिर जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा। 10 से 24 मार्च तक लोगों के दरवाजों पर जाकर अभियान चलेगा। अभियान में खासतौर पर टीबी रोगियों को चिह्नित किया जाएगा।
सीएमओ डा. आरके सचान ने बताया संचारी रोग नियंत्रण अभियान में जिला पंचायत राज विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, पशुपालन, कृषि, सिंचाई एवं उद्यान विभाग के साथ ही सूचना विभाग मिलकर काम करेंगे। बताया इसके लिए फ्रंट लाइन वर्कर्स की टीमें बनाई गई हैं। जिनका प्रशिक्षण भी शुरू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें