फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म और अपहरण का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। किशोरी से शादी करने के लिए उसे घर से अगवा किया। तीन दिन उसे बांदा में रखा, इसके बाद उसे वापस घर छोड़ गए। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म व अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य आरोपी फायर बिग्रेड कर्मी का बेटा है।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया उनकी नाबालिग पुत्री को क्षेत्र के परछा निवासी सोनी, मुईनुद्दीन, शहबाज उर्फ भाऊ व एक अन्य युवक 16 फरवरी को घर से बहलाकर ले गए थे। बताया रास्ते में आरोपियों ने उनकी पुत्री को नशीला पदार्थ खिला दिया। बताया मुईनुद्दीन बांदा में अग्निशमन विभाग में तैनात हैं। आरोपी पुत्री को उनके घर ले गए।
इसके बाद सोनी पत्नी मुईनुद्दीन ने कहा आप अपनी बेटी की शादी उनके लड़के शहबाज से करा दो। पीड़ित के मना करने पर 20 फरवरी की सुबह करीब तीन बजे उनकी पुत्री को घर के बाहर छोड़कर चले गए। इसके बाद उन्होंने शहबाज पर दुष्कर्म, अपहरण व तीन अन्य युवकों पर अपहरण व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी एनके सिंह ने बताया जांच शुरू है। किशोरी का मेडिकल कराने के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें