हमीरपुर। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत सोमवार को जिला महिला अस्पताल में परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों के स्टॉल का सीएमएस डॉ. फौजिया अंजुम नोमानी ने उद्घाटन किया। उन्होंने अस्पताल में महिला व पुरुषों को परिवार नियोजन के महत्व से रूबरू कराया। साथ ही अस्थायी साधनों को लेकर व्याप्त शंकाओं का भी समाधान किया। दूसरी ओर सीएमओ डॉ. आरके सचान ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
महिला अस्पताल में सीएमएस ने कहा परिवार सीमित रखा जाए। इसके लिए पुरुष भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। ऐसे पुरुष जिनके परिवार पूरे हो चुके हैं। उन्हें नसबंदी कराने की सलाह दी। कहा इसमें किसी किस्म की कोई दिक्कत नहीं होती है। उन्होंने परिवार नियोजन के अन्य साधनों अंतरा इंजेक्शन, छाया टेबलेट, कॉपर टी, माला एन आदि के विषय में जानकारी दी।
इस मौके पर डॉ. आशा सचान, डॉ. पूनम, काउंसलर निकिता, मैनेजर विवेक आदि रहे। दूसरी ओर सीएमओ डॉ. आरके सचान ने जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीपीएम सुरेंद्र साहू ने बताया वाहन लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करेगा। डीसीपीएम मंजरी गुप्ता, रवि प्रजापति, अजय वर्मा, धर्मवीर साहू, ओपी पटेल आदि मौजूद रहे।