फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से हो रही है मौतें, कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। दो सप्ताह में कस्बे में बुखार ने पांव पसार रखा है। बुखार की चपेट में आने से कई लोगों की जान जा चुकी है। इससे यहां के लोग खौफजदा हैं। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी बंद हैं। इस वजह से गरीबों को इलाज भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

हाल यह है कि कस्बे के हर वार्ड में घर-घर बुखार के मरीज हैं। निजी अस्पताल में भर्ती होने के लिए बेड कम पड़ रहे हैं। लोग प्रतिदिन कस्बे से जिला मुख्यालय अथवा कानपुर, बांदा, मौदहा आदि जगहों पर इलाज के लिए जाने को मजबूर हो रहे हैं।
कस्बे के प्राइवेट चिकित्सक डॉ.ज्ञानेंद्र पाठक, डॉ.दिनेश कुमार वर्मा, डॉ.रिजवान, डॉ.नरेश शर्मा ने बताया कि मौसम के बदलाव से बुखार फैल रहा है। इसका असर कम से कम 10 दिन तक रहता है। समय पर उपचार न होने से मौत भी सकती है। लोगों को घरों में साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए। ताजा भोजन के साथ साफ सुथरा उबला हुआ पानी पीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें