फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के एजेंट बनने के लिए करानी होगी कोरोना जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतगणना के लिए प्रत्याशी व उनके एजेंट की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद ही उन्हें मतगणना पास जारी किया जाएगा। डीएम के इस आदेश के बाद सीएचसी में जांच कराने वालों की भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार को प्रत्याशी उनके एजेंटों सहित 73 लोगों ने जांच कराई है। जांच में तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत अमर सिंह ने बताया कि डीएम डॉ. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने आदेश जारी किया है कि पंचायत चुनाव में मतगणना एजेंट बनने के लिए प्रत्याशी व उनके एजेंट की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होनी चाहिए, तभी उन्हें पास जारी किया जाएगा। इसके बाद सीएचसी में जांच कराने वालों की भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार को 42 प्रत्याशी व उनके एजेंटों ने कोरोना जांच कराई है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.आरपी वर्मा ने बताया कि गुरुवार को सीएचसी में 73 लोगों की जांच की गई है। इसमें बौखर गांव के 70 वर्षीय वृद्ध व कस्बे के मांझखोर मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय किराना व्यापारी व उनकी 30 वर्षीय बहू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला उरई में अपना इलाज कराने गई थी। वहां जांच में पॉजिटिव मिली थी। उसके परिवार के अन्य सदस्य बाहर होने की वजह उनकी जांच नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें