हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस के बेड़े में सोमवार को छह एंबुलेंस और शामिल हो गईं। कलक्ट्रेट परिसर से प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के चेयरमैन बाबूराम निषाद ने एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले में अभी तक 108 नंबर की 18 एंबुलेंस थीं। वहीं 102 नंबर की 16 एंबुलेंस हैं।
स्पेशल एंबुलेंस की संख्या चार है। लेकिन यह सभी एंबुलेंस खटारा हो चुकी हैं। ऐसे में लोगों को फोन लगाने के बाद भी इसकी सेवा नहीं मिल पा रही थी। कलक्ट्रेट परिसर में एंबुलेंस को हरी झंडी देने के समय विधायक मनीषा अनुरागी, जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश, नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष संत विलास शिवहरे, एंबुलेंस सेवा के जिला प्रबंधक अच्चुत गुप्ता, मनीष अग्निहोत्री, रोहित कुमार, सरताज, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो