डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की यूपीएसईई की राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा के शुक्रवार को घोषित परिणामों में जनपद के दो छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। मुख्यालय के मांझखोर रमेड़ी निवासी रवि द्विवेदी ने यूपीएसईई की जनरल कैटेगरी में 178वीं रैंक प्राप्त की है।
उसने जेईई मेन में भी क्वालीफाइंग किया है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता विवेक द्विवेदी व माता नीरज द्विवेदी के साथ गुरुजनों को दिया है। इसी प्रकार, भिलांवा निवासी रमन सचान ने भी यूपीएसईई में जनरल कैटेगरी में 2154वीं रैंक प्राप्त की है। जबकि ओबीसी कैटेगरी में 437वीं रैंक हासिल की है। उसने भी अपनी सफलता का श्रेय पिता गिरींद्र सचान व माता रमाकांती तथा गुरुजनों को दिया है।