फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बदनाम करने की धमकी देकर कर रहा ब्लैकमेल

Sun, 21 Dec 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कुरारा थाना क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। तीन पर अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम करने का आरोप लगाया। कहा कि वह बदनामी के डर से आरोपियों की डिमांड पूरी करती रही। उससे एक लाख रुपये ठग लिए और शारीरिक संबध भी बनाए।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया कि जलाला भटपुरा गांव के रामनारायण ने कहीं से उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। इसके बाद उसने बातचीत शुरू कर दी। उसकी बातों में वह आ गई और उसके बुलने पर कुरारा चली गई। यहां पर उसके साथ उक्त व्यक्ति ने जबरन गलत कार्य किया और वीडियो फोटो बना लिया। इसी पर वह बीते कुछ महिनों से ब्लैकमेल कर रहा है। लोकलाज के भय से वह अब तक एक लाख रुपये दे चुकी है। अब फिर पांच हजार की मांग की और न दे पाने पर पीट दिया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें