फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्वेस्टर मशीन के हेल्पर की करंट से मौत

Fri, 07 Apr 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
गेहूं की थ्रेसिंग करते समय हार्वेस्टर मशीन का हेल्पर ऊपर से गुजरी एचटी लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में पंजाब प्रांत के रोपण जिले के  युवक की मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्र में हार्वेस्टर से कटाई करने के दौरान करंट लगने की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन


कस्बे से सटे रावतपुरा मौजे में गुरुवार दोपहर हार्वेस्टर मशीन से गेहूं की कटाई हो रही थी। इसी दौरान बगैर चालक को जानकारी दिए हेल्पर वीरेंद्र (27) साइलेंसर की सफाई के लिए मशीन की छत पर पहुंच गया। इसी बीच ऊपर से गुजरी एचटी लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक मुन्ना की सूचना पर 108 एंबुलेंस से युवक को कस्बे की पीएचसी लाया गया। जहां डा. मनीष शुक्ला ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक वीरेंद्र पंजाब प्रांत के जिला रोपण के गुरूमाजरा गांव का रहने वाला था। चालक मुन्ना ने बताया कि वीरेंद्र अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गया। वीरेंद्र उसका साला था। करीब 20 दिन पहले मजदूरी पर वह क्षेत्र में आए हैं। उनके यहां पंजाब में प्रत्येक ट्रांसफार्मर पर टीपीएम लगा है। वहां टीपीएम से लाइन बंद कर कटाई करते हैं। चालक का रो-रोकर बुराहाल है। उसकी आंखों से आंसू बंद नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जरिया शिवमूरत सिंह यादव ने बताया कि हार्वेस्टर चालक बिना पोस्टमार्टम के शव को पंजाब ले जाना चाहता था। लेकिन उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए राठ भेजा है। मालूम हो करीब 15 दिन पहले थाना जरिया के गांव खेड़ाशिलाजीत में हार्वेस्टर से कटाई करते समय एक किसान एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलस गया था। इस पर ग्रामीणों ने लाइनमैन की जमकर पिटाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें