फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पत्नी, तीन बेटियों, बेटे व एक युवक ने की थी हरनारायण की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/पनवाड़ी। थाना पनवाड़ी के हैवतपुर ब्रह्मनन गांव में एक सप्ताह पहले हरनारायण प्रजापति की हुई हत्या की घटना का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। शराब और जुए की लत से परेशान होकर पत्नी, उसकी तीन बेटियों, नाबालिग बेटे व एक अन्य युवक ने ही हरनारायण की गला दबाकर हत्या की थी और शव घर के पीछे नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त रस्सी, मृतक का टूटा मोबाइल व 82,500 रुपये बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने बताया कि परिजनों ने पूछताछ में यह बताया कि मृतक हरनारायण प्रजापति शराब और जुआ खेलने का लती था। घर का रुपया शराब में उड़ा देता था। उसकी इस आदत से परिवार में आएदिन विवाद हो रहा था। इससे उसकी पत्नी रामप्यारी, बेटियां ज्योति, सोनाली, पूजा व उसका नाबालिग बेटा बहुत परेशान हो गए थे। हाल ही में सोनाली की शादी होना थी। जिसकी तैयारियां चल रही थी। हालांकि, अभी तिथि तय नहीं हुई थी। इसके लिए हरनारायण ने अपनी भैंस और बकरियां 82,500 रुपये में बेची थी। हरनारायण यह रुपया भी अपनी गलत आदतों में उड़ाने की फिराक में था। इससे परिवार बहुत ही क्षुब्ध हो गया था। 13 अप्रैल की रात जब हरनारायण घर में सो गया तो उसकी पत्नी रामप्यारी, बेटी ज्योति, सोनाली, पूजा, नाबालिग बेटा व अलीपुरा निवासी जयवीर ने योजना के तहत रस्सी से गला दबाकर हरनारायण की हत्या कर दी और उसका शव ले जाकर घर के पीछे नाले में फेंक दिया था।
साथ ही मोबाइल तोड़कर वहीं पर झाड़ियों में फेंक दिया और 82,500 रुपये अपने पास रख लिए। जांच के दौरान जिस व्यक्ति के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, उसके खिलाफ सबूत नहीं मिले। परिजनों की ओर से जांच में सहयोग न करने और हरनारायण के मोबाइल की लोकेशन को लेकर परिजनों पर शंका हुई। जिस पर उनसे कड़ी पूछताछ की गई। जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी, मृतक का टूटा मोबाइल व 82,500 रुपये बरामद किया गया। खुलासा करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने दस हजार रुपये इनाम की घोषणा की। आरोपी जयवीर, मृतक की एक बेटी का मित्र बताया गया है।
विज्ञापन




कुछ इस तरह से हुआ था घटनाक्रम

14 अप्रैल को जब हरनारायण प्रजापति का शव परिजनों को मिला था तो उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 13 अप्रैल की रात से लापता था। परिजनों ने घर के सामने किराए का कमरा लेकर रहने वाले शिक्षक पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिक्षक का पूर्व में हरनारायण से विवाद हो चुका था। परिजनों ने शव को रखकर हाईवे भी जाम किया था। इस कारण पुलिस ने सड़क जाम करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। परिजनों की ओर से अनावश्यक रूप से हंगामा करने पर पुलिस को पहली बार उन पर शक हुआ था जबकि प्राथमिकी दर्ज हो चुकी थी।
शराब व जुए की लत से बिखर गया पूरा परिवार
हरनारायण हत्याकांड के पीछे जो मुख्य कारण निकलकर आया। वह था हरनारायण का शराब और जुए का लती होना। घर में तीन बेटियां, बेटा व पत्नी थी लेकिन वह अपना पैसा शराब और जुए में उड़ाता था। इससे परिवार में आए दिन कलह होती थी। परिजन इससे तंग आ चुके थे। ऐसे में जब सोनाली की शादी तय हुई और हरनारायण ने 82,500 रुपये मवेशी बेचकर प्राप्त किए तो परिजनों को यह आशंका हुई कि यह पैसा भी वह आज नहीं तो कल अपनी गलत आदतों में खर्च कर देगा। ऐसे में उन्होंने रुपया लेने के लिए रिश्तों का कत्ल करने की योजना बनाई और उसे अंजाम भी दिया।


जिसने भी सुना, दंग रह गया

रिश्तों का कत्ल होने की इस घटना का खुलासा जैसे ही पनवाड़ी के लोगों की जुबान पर आया। हर कोई स्तब्ध रह गया। बेहद ही साधारण व गरीब परिवार, इस कदर घटना कर सकता था, इसका अंदाजा किसी को नहीं था लेकिन जब पुलिस ने इस घटना की परतें खोली तो यह घटना चर्चा का विषय बन गई। लोगों ने कहा कि कैसे पत्नी ने अपने पति व बेटियों व बेटे ने अपने पिता की हत्या की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें