बिवांर (हमीरपुर)। बीते सोमवार रात को वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले एक बाइक सवार को वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा जहां गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मंगलवार सुबह युवक को कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
मौदहा थानाक्षेत्र के इंगोहटा निवासी सुनील कुमार (36) सोमवार शाम बाइक से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकला था। रात करीब नाै बजे लोदीपुर-निवादा गांव स्थित महाविद्यालय के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर घटनास्थल पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल को सरकारी वाहन से सीएचसी ले गए। उपनिरीक्षक रविशंकर मिश्र ने बताया कि घायल को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाने के लिए घंटों हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया गया किंतु संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद युवक को सरकारी वाहन से अस्पताल लेकर पहुंचे। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।