हमीरपुर के राठ में महिला ने अपने पुत्र के ससुर सहित दस लोगों पर घर से अगवा कर ले जाने तथा मारपीट कर जेवरात लूटने का आरोप लगाया है। आधी रात के बाद आरोपी खुद महिला को लेकर कोतवाली पहुंच गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण व लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव निवासी कस्तूरी (50) पत्नी शिवराम ने बताया कि उनके पुत्र संदीप का विवाह धमना गांव निवासी कालका प्रसाद की पुत्री वंदना से हुआ था। पति शिवराम व पुत्र संदीप गुरुग्राम में रहकर मजदूरी करते हैं। कस्तूरी ने बताया कि बुधवार रात वह घर पर थीं।