फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: विकास कार्यों में हमीरपुर 46वें स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सीएम डैशबोर्ड की सितंबर माह की रैंकिंग में हमीरपुर विकास कार्यों में 46वें स्थान पर रहा। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान डीएम अशोक कुमार ने खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों के अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


जनपद की समग्र रैंकिंग 24वीं है। डीएम ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाकर जनपद को टॉप-10 में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आईजीआरएस सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त जनशिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही अक्तूबर माह की कार्ययोजना बनाकर मार्च 2027 तक निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने और सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति के आंकड़े समय से दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें