राजकीय महिला महाविद्यालय में कार्मिकों को ईवीएम की जानकारी देते मास्टर ट्रेनर पंकज कुमार।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। विधानसभा चुनाव के लिए 700 कार्मिकों को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा में दो पालियों में प्रशिक्षण हुआ। जिलाधिकारी डॉ.चंद्र भूषण ने अनुपस्थित आठ कार्मिकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मतदान कार्मिक ईवीएम व वीवी पैट के परिचालन, कनेक्शन, मॉकपोल को अच्छी तरह से समझ लें। प्रशिक्षण में बताया कि मतदान शुरू होने के डेढ़ घंटे पूर्व मॉकपोल प्रारंभ किया जाएगा। जिला प्रशिक्षण अधिकारी रत्नेश सिंह ने सभी लिफाफों व प्रपत्रों को तैयार करने की प्रक्रिया बताई। मास्टर ट्रेनर ने ईवीएम व वीवी पैट, कंट्रोल यूनिट की जानकारी दी। प्रशिक्षण में सीडीओ/प्रभारी अधिकारी कार्मिक केके वैश्य, डीडीओ/सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक विकास सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।