किसवाही गांव में चोरी के बाद खुला पड़ा बक्सा।
- फोटो : HAMIRPUR
मौदहा। सिसोलर थानाक्षेत्र के किसवाही गांव में मंगलवार की रात चोर एक किसान के घर से 85 हजार रुपये नकदी समेत करीब पौने दो लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए।
गांव निवासी रामबली यादव अपने दो पुत्रों व पत्नी के साथ रहते हैं। उनका बड़ा पुत्र मंगलवार की शाम को हमीरपुर में आईटीआई का पेपर देने गया था। बताया कि वह अपने छोटे पुत्र व पत्नी के साथ मकान के निचले हिस्से में सो रहा था और ऊपर के कमरे में जिसमें उनका बड़ा पुत्र रहता था, उसी कमरे में 85 हजार रुपये नकदी और करीब पौने दो लाख रुपये कीमत के जेवरात रखे थे। चोरों ने उनके घर में घुसकर कमरे की कुंडी तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। बताया कि घटना की जानकारी सुबह हुई। तब उन्होंने कमरे के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी है। सूचना मिलने पर सिसोलर थानाध्यक्ष मयफोर्स के मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना कर मामला दर्ज किया है।