फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा छोड़ सपा में पहुंचे पूर्व मंत्री चौधरी धूराम लोधी

विज्ञापन
लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिलते ध्रूराम लोधी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। तीन बार विधायक व प्रदेश की बसपा सरकार में मंत्री रहे चौधरी धूराम लोधी ने बसपा छोड़ कर सपा का दामन थाम लिया। लखनऊ में सपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली।
विज्ञापन

लोधी समाज के कद्दावर नेता कहे जाने वाले धूराम चौधरी बहुजन समाज पार्टी से 1993 से 95 तक विधायक रहे। इसी पार्टी से वर्ष 2002 व 2007 में लगातार दो बार विधायक चुने गए। 1995 में तत्कालीन बसपा सरकार में राज्यमंत्री रहे। इसके बाद कांग्रेस में चल गए। उन्होंने दोबारा बसपा में वापसी की थी। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बसपा छोड़ कर सपा में शामिल हुए। माना जा रहा है कि चौधरी धूराम चरखारी सीट पर अपनी दावेदारी ठोकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें