हमीरपुर। जिला निर्वाचन कार्यालय से अनुमति लिए बगैर बसपा प्रत्याशी रामफूल निषाद ने बुधवार अपने आवास पर बैठक की थी। पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन व कोविड गाइडलाइन का पालन न करने पर बसपा प्रत्याशी सहित 40 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
सदर कोतवाल भरत कुमार ने बताया कि बसपा विधानसभा प्रत्याशी रामफूल निषाद ने अपने आवास पर बैठक बुलाई थी। जिसमें काफी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी थी। बैठक के लिए आयोग से अनुमति भी नहीं ली गई। साथ ही कार्यकर्ता बिना मास्क लगाए पहुंचे थे। उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह की तहरीर पर धारा 188 व 269 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।