फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ(हमीरपुर)। जिले में पेट्रोल पंप व शराब के ठेके में सेल्समैन से हुई लूट के मामले में आरोपी 50 हजार के इनामी दिनेश राजपूत को पुलिस ने शुक्रवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली उसके दोनों पैर में लगी है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मौके से भागे दिनेश के दो साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सीओ अभय नारायण राय ने बताया कि महोबा के पनवाड़ी थानाक्षेत्र के जखा गांव निवासी दिनेश राजपूत कस्बा राठ के उमरिया गांव स्थित पेट्रोल पंप और टिकरिया गांव के शराब ठेके के सेल्समैन से हुई लूट के मामले में फरार चल रहा था। एसपी कमलेश कुमार दीक्षित ने दिनेश की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी दिनेश साथियों वफरेता निवासी नरेंद्र पाल व स्यावन निवासी रोहित पाल के साथ सरसई रोड पर बड़ा गांव जाने वाली सड़क पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। यह तीनों इनामी बदमाश हैं।
बकौल सीओ उनके नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही शातिरों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दिनेश के दोनों पैरों में गोली लगी है। जबकि, उसके दोनों साथी मौके से भागने में सफल रहे। घायल दिनेश को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ंफरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें