फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

94.23 लाख की लागत से दो पर्यटन विकास की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

विज्ञापन
एनआईसी में दो पर्यटन परियोजनाओं का लोकार्पण करते डीएम डा.चंद्र भूषण। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश स्तर पर पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की 642 करोड़ की 488 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किया। इसका सजीव प्रसारण जिलाधिकारी डॉ.चंद्र भूषण की उपस्थिति में एनआईसी में देखा गया। जनपद की दो पर्यटन विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री ने एनआईसी के माध्यम से वर्चुअल लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इसके अंतर्गत जनपद में मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अंतर्गत सदर विधानसभा क्षेत्र में खंडेह स्थित रामजानकी मंदिर व राठ विधानसभा क्षेत्र में संकट मोचन मंदिर कुसुमाखेड़ा के पर्यटन विकास कार्य का लोकार्पण जिलाधिकारी ने किया। रामजानकी मंदिर के पर्यटन विकास कार्य की लागत 48 लाख तथा संकट मोचन मंदिर के पर्यटन विकास की लागत 46.23 लाख रुपये हैं। मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार वैश्य, कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल यूनिट 13 के परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार शर्मा, पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें