फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित बार संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ

विज्ञापन
मौदहा तहसील सभागार में शपथ दिलाते नवनिवार्चित अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष उमेश नामदेव (बाएं) साथ में - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मौदहा। अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को रिमझिम बारिश के बीच हुआ। तहसील सभागार में सिविल जज जूनियर डिवीजन रजत सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

सिविल जज जूनियर डिवीजन ने संघ की गरिमा बनाए रखने व आपसी तालमेल के साथ कार्य करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि बार काउंसिल के सदस्य अनुराग पांडे से अधिवक्ताओं ने पुस्तकालय स्थापित कराने की मांग की। उन्होंने जल्द प्रस्ताव भेजने के लिए कहा।
उपजिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार सुकर्म प्रसाद विश्वकर्मा व नायब तहसीलदार दिवाकर मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता हयात अहमद खान, जव्वाद अली, विजय शंकर प्रजापति, विजय यादव, वसी अहमद, बृज किशोर त्रिवेदी, आलोक निगम, जावेद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। संचालन उमाशंकर त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

इन्होंने ली शपथ
अध्यक्ष उमेश नामदेव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयहिंद सिंह व कनिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल द्विवेदी, मो.हनीफ व महासचिव कृष्ण कुमार यादव, कोषाध्यक्ष श्याम नारायण निगम, सह सचिव अफरोज आलम, भूपत प्रजापति और रामखिलावन वर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें