हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित ने गुरुवार को तीन थानाध्यक्षों का कार्य क्षेत्र बदला है। वहीं 96 रिक्रूट आरक्षियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण को लेकर तैनाती की है।
इनमें चिकासी के थानाध्यक्ष तारा सिंह पटेल व मुस्करा के एसओ चित्रसेन सिंह की अपराध शाखा में तैनाती की है। वहीें सिसोलर में थानाध्यक्ष रहे हेमंत मिश्रा को थाना चिकासी भेजा है। जबकि अपराध शाखा प्रभारी विनोद कुमार को थाना सिसोलर का प्रभार सौंपा है। वहीं एसपी के वाचक रहे संजय कुमार सिंह को थानाध्यक्ष मुस्करा बनाया है। अब निरीक्षक सुरेंद्र सिंह यादव एसपी के वाचक बनाए गए हैं। बृजमोहन को पुलिस लाइन से महिला सेल प्रभारी, अजय कुमार यादव को क्राइम इंस्पेक्टर कोतवाली व राम कुमार यादव को राठ कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर बनाए गए हैं। उधर छह उपनिरीक्षकों को इधर- उधर किया गया है। साथ ही आठ सिपाहियों का स्थानांतरण किया है।