फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रधान से दबंग ने की छेड़खानी, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। महिला प्रधान के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की महिला प्रधान ने तहरीर दी है। इसमें बताया कि एक जनवरी की शाम वह अपने चाचा के साथ कस्बे से बाइक पर गांव जा रही थी। तभी गांव के समीप पहुंचते ही दबंग प्रमोद विश्वकर्मा ने अपनी बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया और उसका हाथ पकड़कर छेड़खानी कर दुपट्टा खींच लिया। महिला प्रधान द्वारा इस बात का विरोध करने पर दबंग ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व अनुसूचित जाति उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें