शहर के आंबेडकर पार्क में आयोजित भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला सम्मेलन को संबोधित करते प्रदेश सर?
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। शहर के आंबेडकर पार्क में आयोजित भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला सम्मेलन में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ (मन्नू कोरी) ने समाज के लोगों से कहा कि भाजपा जात पांत, परिवारवाद की राजनीति नहीं करती। सरकार की योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है।
सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनारायण सोनकर, क्षेत्रीय महामंत्री सलिल कांत श्रीवास, प्रदेश मंत्री सिद्ध गोपाल अहिरवार, जिला प्रभारी स्वामी प्रताप सिंह, विधानसभा प्रभारी अनूप अवस्थी, सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, विधायक युवराज सिंह, विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, चेयरमैन कुलदीप निषाद ने भी संबोधित किया। जिला महामंत्री इं.राजेंद्र श्रीवास, जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण प्रेमी, नीलम बाजपेयी, पंच कुमारी, गीता ओमर, सिद्धार्थ सिंह आदि रहे। संचालन रामदास सुदर्शन ने किया।
बुंदेली भाषा में तकिया कलाम गाली दे गए मंत्री
अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन में राज्यमंत्री मनोहर लाल अपनी बुंदेलखंडी तकिया कलाम भाषा में बोले। अपने चिरपरिचित ठेस भाषा में ही गाली दे गए। मंत्री ने लोगों को एक नसीहत भी दी। कहा गरीब न बनो एससी बनो, मंत्री के इस तरह के बयानों से मंच में मौजूद उनके जनप्रतिनिधि खुद मुंह दबाकर हंसते नजर आए।