हमीरपुर। जनपद में रफ्तार पकड़ रहे कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने को लेकर शुक्रवार को 26 केंद्रों में टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिसमें 3473 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.रामअवतार ने बताया कि कुरारा सीएचसी के चार केंद्रों में 280, सुमेरपुर पीएचसी के तीन केंद्रों में 300, मौदहा सीएचसी के छह केंद्रों में 720, सीएचसी नौरंगा में 80, सीएचसी सरीला के पांच केंद्रों में 320, गोहांड पीएचसी के तीन केंद्रों में 410, जिला महिला अस्पताल में 180 और राठ सीएचसी में 432 सहित कुल 3473 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। जिसमें 480 लोगों को कोरोना की दूसरी डोज दी गई।