फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वांइट मजिस्ट्रेटसमेत 69 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाते कृषि वैज्ञानिक डा0 एसपी सोनकर। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सहित जिले में शुक्रवार को 69 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिले में अब सक्रिय केस 317 हैं। इनमें हर उम्र के लोग हैं। युवा भी बड़ी संख्या में कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। कुछ मीडिया कर्मियों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण दोगुनी रफ्तार से फैल रहा है। अप्रैल 8 तारीख से कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने की संख्या में बढ़ोत्तरी होनी शुरू हुई थी, जो अभी भी जारी है। कोई ऐसा दिन नहीं जा रहा है, जिस दिन 24 के आसपास कोरोना पॉजिटिव मरीज न मिल रहे हों। शुक्रवार को रिकार्ड 56 मरीजों के मिलने से हड़कंप और मच गया। पॉजिटिव मरीजों में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भी शामिल हैं। जो होम आइसोलेशन में चले गए हैं। इसके अलावा सुमेरपुर में 22, सरीला में एक सहायक रिटर्निंग ऑफिसर में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। दूसरे दिन भी मीडिया कर्मियों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
मौदहा संवाद के अनुसार बाहरी लोगों के आने से क्षेत्र में कोरोना का संकट बढ़ गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ.अनिल सचान ने बताया कि शुक्रवार को कस्बे के हैदरगंज मोहल्ले में एक, मराठीपुरा में दो, एचडीएफसी बैंक के निकट एक, पिपरौंदा और रोहारी गांव में एक-एक संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार पिछले 24 घंटे में कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 33 मरीज संक्रमित मिले हैं। सभी को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास में बनाए गए एल-वन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ.महेश चंद्रा ने बताया कि गुरुवार व शुक्रवार शाम तक कुल 33 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बताया कि अभी तक कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 86 कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें पचास को मेडिकल कॉलेज बांदा एवं कुरारा की सीएचसी में बनाए गए कोरोना हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें