फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्रता करने वाले युवक की नहीं हुई गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। ग्राम पंचायत टिकरौली में पिछले सप्ताह कोविड टीकाकरण के दौरान शराब के नशे में एक युवक ने एएनएम के साथ अभद्रता कर सरकारी अभिलेख फाड़े और वैक्सीन के वायलों को नष्ट कर दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज एएनएम संघ ने सीएमओ को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की है। अन्यथा 27 नवंबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। सीएमओ ने सीओ सदर को पत्र भेजकर आरोपी की गिरफ्तारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव में 16 नवंबर को प्रधान के आवास के बाहर कोविड वैक्सीन का शिविर लगाकर ग्रामीणों का टीकाकरण किया जा रहा था। इसी दौरान विनय साहू ने नशे में धुत होकर टीकाकरण कर रही एएनएम सीता के साथ अभद्रता कर रजिस्टर फाड़ दिया। डंडा मारकर कोविड वैक्सीन के वायल तोड़ दिए थे। घटना का मुकदमा 17 नवंबर को सदर कोतवाली में दर्ज किया गया था। एक सप्ताह गुजरने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से एएनएम संघ में आक्रोश पनप रहा है। सोमवार को संघ की ओर से सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर गिरफ्तारी की मांग की है। सीओ सदर विवेक यादव ने बताया कि मुकदमे में सात वर्ष से कम सजा वाली धाराएं है। इस वजह से आरोपी का शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें