भरुआसुमेरपुर। नगर पंचायत की टीम ने अतिक्रमणकारियों को सोमवार को मौके पर पहुंचकर अंतिम चेतावनी दी। सोमवार को पुलिस बल न मिलने से अतिक्रमण हटाने का काम नहीं हो सका। इसके चलते मंगलवार को पुलिस बल के साथ अतिक्रमण को हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
कस्बे में हाईवे सहित बांदा मार्ग पर अतिक्रमण से जाम लगता है। जनपद के आला अधिकारियों में नाराजगी है। उन्होंने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। नगर पंचायत तीन दिन से मुनादी कराकर दुकानदारों से खुद ही अतिक्रमण हटाने की अपील कर रहा है, जो बेअसर रही है। सोमवार से हाईवे का अतिक्रमण हटाने की तैयारी थी, जो पुलिस बल न मिलने से रुक गई। मंगलवार को सुबह दस बजे से नगर पंचायत की टीम पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने उतरेगी।