फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट से आहत मजदूर हुआ गायब, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। दबंग की मारपीट से आहत दिव्यांग पांच दिन से लापता है। पत्नी ने मजदूरी की पेशगी के रुपयों के लिए पति की हत्या की आशंका जताई है। उसने कोतवाली में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन

नगर के लुधियातपुरा मोहल्ला निवासी निर्मला ने बताया कि उनके पति मल्लू अहिरवार एक पैर से दिव्यांग है। 16 अक्तूबर को बारहखंभा में बृजकिशोर के मकान पर खाना खा रहे थे। जहां पहुंचे बड़ी जुलहटी मोहल्ला निवासी दबंग ने मारपीट की। इसमें उनके पति की आंखों में चोट आईं और वे बेहोश हो गए। होश में आने पर घर पहुंचने के कुछ देर बाद लापता हो गए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने ईंट भट्टा मालिक से पेशगी लेकर उनके पति को दी थी। आशंका जताई कि दबंग रुपयों के लिए उनके पति की हत्या कर सकता है। यह भी आशंका है कि बेइज्जती से आहत होकर उनके पति ने आत्महत्या कर ली हो। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि लेनदेन का विवाद है। मजदूर कहीं चला गया है जिसकी खोज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें