फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर हाउस में कार्य करते संविदा कर्मी करंट की चपेट में आया

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भरुआसुमेरपुर कस्बे के 33/11 केवी विद्युत वितरण सबस्टेशन में हाईटेंशन लाइन का कार्य करते समय संविदा कर्मी बुरी तरह से झुलस गया। संविदा कर्मी को सदर अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कस्बे की इमिलिया थोक निवासी राजकुमार (35) संविदा विद्युत कर्मी हैं। रविवार को 33/11 केवी विद्युत सबस्टेशन में शट डाउन लेकर सहजना फीडर में जुड़े दो लाइनों को अलग करने के लिए खंभे में चढ़कर काम कर रहे थे। इसी दौरान हाईटेंशन लाइन में करंट आ जाने वे झुलसकर खंभे से नीचे आ गिरे। अचानक हुई घटना से पावर हाउस में मौजूद विद्युत कर्मियों में हड़कंप मच गया। लाइनमैन को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
घायल विद्युत संविदा कर्मी के भाई चंद्रपाल ने बताया कि राजकुमार की हालत गंभीर है। विद्युत वितरण खंड के अवर अभियंता रविंद्र कुमार साहू ने बताया कि वे हड़ताल पर हैं। लाइनों को हटाने जोड़ने का कार्य पूर्व से किया जा रहा है। घटना कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं है। घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ड्यूटी में मौजूद एसएसओ बैजनाथ सैनी ने बताया कि संविदा कर्मी को कार्य करने के लिए शटडाउन दिया था। तकनीकी खराबी के कारण मशीन से अचानक करंट निकल पड़ा और घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें