फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान

Mon, 06 Dec 2021 01:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
हमीरपुर: मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर के सिसोलर थाना के भैसमरी गांव में नवविवाहिता की तड़के करीब चार बजे संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने से मौत हो गई। प्रधान की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भैंसमरी निवासी पुष्पा सिंह (22) पत्नी आशीष ने घर के कमरे के अंदर साड़ी का फंदा गले में लगाकर करीब सुबह 4 बजे आत्महत्या कर ली है। मौके पर थानाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता राजानाती सिंह निवासी चांदीकला को सूचना दे दी गई है। मृतका पुष्पा की शादी 6 माह पूर्व हुई थी। पंचायतनामा एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एसडीएम मौदहा को पुलिस ने सूचना दी है। एसओ ने बताया कि आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें