महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड भर्ती तीनों नवजात।
- फोटो : HAMIRPUR
हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के बावजूद सामान्य प्रसव, कुरारा ब्लाक के रिठौरी की महिला के हुए तीन बच्चे
फोटो 13 एचएएमपी 18 महिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती तीनों नवजात।
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के बावजूद जिला अस्पताल की टीम ने सामान्य प्रसव कराया है। महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया, तीनों स्वस्थ हैं। दो बच्चों का वजन कम होने के कारण उन्हें एसएनसीयू वार्ड में रखा गया है।
सुरक्षित प्रसव की सफलता पर महिला अस्पताल के सीएमएस डा. पीके सिंह ने डा. आशा सचान, विनीता, अन्नापूर्णा व प्रीती समेत पूरी टीम को बधाई दी है। डा. सिंह ने बताया कि पांच साल पहले भी जिला महिला अस्पताल में एक गर्भवती ने तीन बच्चों को जन्म दिया था। बताया कि कुरारा ब्लाक के रिठौरा गांव के रोहित कुमार की पत्नी रिंकी (24) को 11 जनवरी को जिला महिला अस्पताल लाया गया था। रिंकी की हालत भी नाजुक थी और वह प्रसव पीड़ा से छटपटा रही थी। गर्भ में तीन बच्चों की जानकारी के आधार पर रिंकी का केस हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में डाल दिया गया था। कहा कि उसने प्रसव पूर्व जांच कराने से लेकर खानपान का भी खास ख्याल रखा था। प्रसव से पूर्व रिंकी का हीमोग्लोबिन 9.8 ग्राम था। अस्पताल की टीम ने सुरक्षित प्रसव कराया है।