फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: टेढ़ा गांव के पास बस पलटी, पचास घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बांदा से कानपुर जा रही ट्रैवल्स एजेंसी की बस मंगलवार को टेढ़ा गांव के पास पलट गई। हादसे में बस में सवार सभी 50 लोग घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

कानपुर नगर गीतानगर के लोग रिंग सेरेमनी कार्यक्रम में बस से बांदा गए थे। ये लोग सोमवार रात को कानपुर लौट रहे थे। रात करीब दो बजे टेढ़ा गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अंशिका (22), प्रियंका (26), मोनस (32), पंकज(30), राहुल (30), अनीता (35) घायल हो गईं। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। घायलों ने ही यूपी 112 पर हादसे की सूचना दी।
कुछ देर बाद दस एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर ले जाकर इलाज कराया गया। डॉक्टर ने इलाज के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया।
विज्ञापन

एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि घटना स्थल की जांच गई है। वाहन के सामने कोई मवेशी आने या चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। वाहन की गति ज्यादा तेज नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें