फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर : शादी के लिए रखे 4.20 लाख की नगदी सहित जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर/गहरौली (हमीरपुर)। बिरखेरा गांव में किसान के घर से सोमवार रात चोर बेटी की शादी के लिए रखे सवा चार लाख रुपये और जेवर उठा ले गए। खड़ेही गांव में रिटायर्ड फौजी के घर से भी नकदी समेत तीन लाख का माल पार कर दिया। सूचना पर पुलिस ने दोनों ही जगह जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

बिरखेरा गांव निवासी किसान रामबहादुर की पुत्री का 25 नवंबर को विवाह है। विवाह में खर्च के लिए उन्होंने 4.20 लाख रुपये एकत्र कर घर में रखे थे। सोने चांदी के जेवरात भी बनवाए थे।
सोमवार रात चोर घर में घुस आए और नकदी व जेवर उठा ले गए। देर रात करीब तीन बजे रामबहादुर की पत्नी की नींद खुली तब चोरी का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

दूसरी वारदात मुस्करा थानाक्षेत्र के खड़ेही गांव में हुई। रिटायर्ड फौजी हर नारायण राजपूत ने बताया कि परिवार के सदस्य सोमवार शाम खाना खाकर सो गए थे। रात में पीछे की ओर से चोर घर में घुस गए। चोर कमरे के भीतर रखा बक्सा उठा ले गए।
सुबह खेतों में खाली बक्सा और बिखरे कपड़े देख चोरी की जानकारी हुई। हर नारायण ने बताया कि चोर डेढ़ लाख रुपये और करीब डेढ़ लाख के जेवर ले गए हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
हलका इंचार्ज नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है, मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। शीघ्र मामले का खुलासा करने का प्रयास करेंगे।
इनसेट
दुकान से 50 हजार रुपये ले गए टप्पेबाज
भरुआसुमेरपुर। नवीन गल्ला मंडी के सामने शिवबहादुर सिंह की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे दो युवक बाइक से दुकान पर आए। 2000 रुपये का नोट देकर एक बोरी सीमेंट खरीदी। दुकानदार ने 1500 रुपये लौटा दिए। फुटकर लेने बगल वाली दुकान पर चले गए। इस बीच युवक गुल्लक से 50,000 रुपये और बाइक की चाबी लेकर भाग गए। दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान करने कर प्रयास कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें