फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर : 800 मीटर दौड़ में सबसे तेज दौड़े अमित राजपूत

विज्ञापन
स्वागत गीत प्रस्तुत करती छात्राएं। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। 33 वां प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन हुई 800 मीटर दौड़ में अमित राजपूत पहले स्थान पर रहे। अभिषेक ने दूसरा और संदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद और गोला फेंक स्पर्धा भी हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम डा. चंद्रभूषण त्रिपाठी ने किया। मार्च पास्ट कर खिलाड़ियों ने डीएम को सलामी दी। मानसी, प्रांजली व महक आदि ने समूहगान, एकलगीत, स्तुति नृत्य प्रस्तुत किया। मशाल प्रज्जवलन के बाद पहली स्पर्धा 800 मीटर दौड़ की हुई।
प्रांतीय खेलकूद प्रमुख राकेश ने बताया कि कानपुर प्रांत के आठ संकुल झांसी, जालौन, बांदा, कन्नौज, दिबियापुर, फतेहपुर, कानपुर व हमीरपुर के 350 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

शहर के स्पोर्टस स्टेडियम दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें