फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: गयोंड़ी ने कुनेहटा को 83 रन से दी करारी शिकस्त

Fri, 13 Feb 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। क्षेत्र के तगारी गांव में स्वर्गीय भान सिंह की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के एक रोमांचक मुकाबले में गयोंड़ी ने कुनेहटा को 83 रन से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को गयोंड़ी के कप्तान पहलाद सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट खोकर टीम ने 183 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में कुनेहटा की शुरुआत खराब रही। पहले दो ओवर में ही दो विकेट गंवाकर टीम 10 रन ही बना पाई। सुमित ने पारी संभाली और पांच छक्कों की सहायता से 40 रन ठोके, लेकिन बाकी बल्लेबाज विफल रहे। पूरी टीम 100 रन पर ऑलआउट हो गई।
गयोंड़ी ने 83 रनों से मैच जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया। मैन ऑफ द मैच पहलाद सिंह को चुना गया। कमेंटेटर जय हिंद यादव, अंपायर शिवम यादव, दिलीप सविता तथा स्कोरर रोहित वर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें