फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हत्या के मामले में छह आरोपी दोषी करार

Thu, 12 Feb 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हत्या के दो साल पुराने मामले में अपर एवं विशेष सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार खरवार की अदालत ने छह आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत सजा के बिंदु पर आगामी 17 फरवरी को अपना फैसला सुनाएगी।
विज्ञापन


कुरारा थानाक्षेत्र के डिमुहा गांव निवासी पीड़ित रामराज सिंह ने पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि 24 अगस्त 2023 को उसके पिता मानसिंह घर से गेहूं पिसवाने के लिए पास के गांव कुसमरा गए थे। वहां से वापस आते समय रास्ते में गांव के ही करिया उर्फ धनीराम उर्फ लाला, भूप सिंह यादव, कप्तान यादव, टिर्रा यादव, जुग्गी रैदास उर्फ कौशलेंद्र व उपदेश रैदास उर्फ बड़े आदि ने उसके पिता की हत्या कर दी। बताया कि उक्त लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते इन सभी लोगों ने मिलकर पिता को जान से मार दिया है। कोर्ट ने उक्त सभी आरोपियों को हत्या के मामले में दोषी करार दिया है। साथ ही आगामी 17 फरवरी को सजा सुनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें