खरेला (महोबा)। बरात निकासी के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी ने दूल्हा और उसकी बहन को पीटकर घायल कर दिया।
थाना खरेला के शिवहार गांव निवासी मनीष ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी को लेकर बुधवार की शाम बरात निकासी का कार्यक्रम चल रहा था। ढोल-नगाड़ों के बीच बरात गांव में भ्रमण कर रही थी। तभी पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी ने अपने बेटे के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। मारपीट देख बहन बचाने दौड़ी तो उसे भी मारा पीटा। ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया।
सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने जांच करते हुए बरात को रवाना कराया। बृहस्पतिवार को शादी करके लौटे दूल्हे ने पड़ोसी पिता-पुत्र के खिलाफ थाने में तहरीर दी। उधर, थानाध्यक्ष नन्हेलाल यादव का कहना है कि मारपीट की सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।