फोटो 15 एचएएमपी 34- मृतक पंकज सोनी की फाइल फोटो।
हमीरपुर। मुस्कुरा क्षेत्र निवासी युवक ने अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करता था और मंगलवार को चाचा की लड़की के शादी समारोह में शामिल होने आया था।
शहर स्थित आरटीओ कार्यालय में कार्यरत मृतक के छोटा भाई अनूप सोनी ने बताया कि मुस्कुरा निवासी पंकज सोनी पुत्र रामनारायण लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करता था। वह मंगलवार को लखनऊ से चाचा की लड़की की शादी समारोह में शामिल होने यहां आया था। शादी समारोह में सभी लोगों को जाने के लिए कह दिया गया, जिसके बाद वह घर में अकेला रह गया। कुछ समय बाद घर में लोगों ने देखा तो उसने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पंकज की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी पत्नी प्रिया सहित परिजन रो-रोकर बुरा हाल है।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।