फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ

Tue, 02 Dec 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। ऑनलाइन हाजिरी एवं सचिवों से कराएं जा रहे गैर विभागीय कार्यों को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति ने ब्लाक कार्यालय में काली पट्टी बांध कर विरोध जताया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति एवं महामंत्री नीतेश सिंह चंदेल तथा ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष रामस्वरूप ओमरे एवं महामंत्री दिलीप कुमार ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर ऑनलाइन हाजरी (एफआरएस) एवं गैर विभागीय कार्य लिए जाने के विरोध में एक से चार दिसंबर तक काली पट्टी बांधकर कार्य किया जाएगा। पांच दिसंबर को धरना प्रदर्शन करके ज्ञापन सौंपने के उपरांत सभी सरकारी ग्रुपों से अलग हो जाएंगे। 10 दिसंबर से सभी सचिव अपने निजी वाहन का प्रयोग नहीं करेंगे। 15 दिसंबर को सभी सचिव अपने विकास खंडों में डोंगल जमा कर देंगे। ब्लाक परिसर में सोमवार को काली पट्टी बांध कर विरोध किया गया। इस मौके पर अमित तिवारी, उमेश कुमार, आदित्य कुमार, शिवशंकर पाल, सुरेंद्र पटेल, सोनाली सचान, संजय सिंह, आशीष कुमार, मनीष कौशिक, महेंद्र प्रताप, मनोज गुप्ता आदि सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें