फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: फटी पाइपलाइन की मरम्मत कराकर नया कनेक्शन कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। विकासखंड बिवांर के ग्राम लोदीपुर निवासी छविलाल कुशवाहा और बलबीर कुशवाहा की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) विजय सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर पाइपलाइन फटने और पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप था कि लगभग एक वर्ष से उनके घरों के सामने पाइपलाइन फटी पड़ी है, जिससे दरवाजों के बाहर जलभराव हो रहा है और घरों में पानी की सप्लाई भी नहीं मिल पा रही है। निरीक्षण के बाद एडीएम ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसी क्रम में अरविंद के घर पर नया जल कनेक्शन भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें