फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 फीट ऊंचे गेट निर्माण पर मिला पुरस्कार

Fri, 25 Dec 2015 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बारावफात के मौके पर हुसैनगंज की निजामी कमेटी ने 40 फीट से अधिक ऊंचा बुलंद दरवाजा बनाया। जिसे देख सभी ने बधाई दी। मानवाधिकार एसोसिएशन ने इस गेट और सजावट के लिए कमेटी को पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन


एसडीएम किशोर गुप्ता और क्षेत्राधिकारी उमरदराज खां ने गेट के निर्माता हमीरपुर से आए साबरी गेट वाले को शील्ड दी। इस मौके पर पूर्व विधायक युवराज सिंह भी मौजूद रहे।

कमेटी के लोगों ने पार्क की आकर्षक सजावट भी की। कमेटी के संरक्षक वसीम, जुगनू तथा अध्यक्ष सभासद बाबा फरीद के अलावा दीपू भाई, पावर, शमशेद, नजमुद्दीन, शहजार महतौ, इकबाल, कादिर, बड़े बाबू, शाहिद, मसूद, लाइक, नजमुद्दीन, जावेद कुंबले आदि मौजूद रहे। संचालन राजू मास्टर ने किया।
विज्ञापन


जुलूस और सजावट में शांति कमेटी के जयप्रकाश त्रिपाठी, रमाशंकर गुप्ता आदि का भी सहयोग रहा। वहीं मानवाधिकार एसोसिएशन के शिवकुमार, अंकित चौहान, अजय सिंह, कुलदीप गुप्ता, लवलेश कुमार, आकाश त्रिपाठी, लाला सोनी, ओमप्रकाश सोनी, एफटी बादशाह, हरिप्रकाश, पुष्पेंद्र, रवि गुप्ता आदि ने भी निजामी कमेटी को पुरस्कृत किया। उधर सिजवहिया मोहल्ले में राजू सफकतउल्ला व उनकी टीम ने पार्क की शानदार सजावट की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें