फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म पर चलने की प्रेरणा दी

Fri, 25 Dec 2015 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गायत्री तपोभूमि में संत रोटीराम महाराज की याद में आयोजित यज्ञ समारोह में भक्तों को धर्म पर चलने की प्रेरणा दी गई। समारोह का शुक्रवार को संत सम्मेलन और भंडारे के साथ समापन हो गया। यज्ञवेदी में आहुतियों के साथ गायत्री मंत्र का जाप हुआ।
विज्ञापन


समापन अवसर पर यज्ञाचार्य बल्देव शास्त्री ने कहा कि यज्ञ कराना और करना अत्यंत पुनीत कार्य है। यज्ञ से पर्यावरण शुद्ध होता है, वर्षा होती है और कृषि को लाभ होता है। वहीं भागवत कथा के समापन पर कथा व्यास ने लोगों से कहा कि यह संसार महानाट्यशाला है।

जो अच्छा अभिनय करते है, ईश्वर उन्हें भक्ति और मुक्ति का पुरस्कार देता है। कहा कि रोटीराम महाराज साक्षात भगवान थे। क्योंकि वह हर किसी के मन की बात जान लेते थे। समारोह के अंतिम दिन संत सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। इसमें राम का नाम लेकर मर जाएंगे, वो अमर नाम दुनिया में कर जाएंगे जैसे भजन भी गूंजे। भंडारे में भक्तों ने प्रसाद छका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें