राठ। इंडस वैली पब्लिक स्कूल स्थित आशीष नेहरा क्रिकेट एकेडमी में रविवार को अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गोरखपुर व प्रयागराज के बीच हुआ। गोरखपुर की टीम आठ विकेट से टूर्नामेंट की विजेता बनी।
गोरखपुर के कप्तान राहुल निगम ने टॉस जीतकर फील्डिंग का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रयागराज की टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और 19.2 ओवर में मात्र 106 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वैभव पांडेय ने 24 रनों का योगदान दिया।
गोरखपुर के अखंड दीप त्रिपाठी ने तीन, यशपाल चौधरी ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर की टीम ने मात्र 13.3 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान राहुल निगम ने 48, शिवम त्रिपाठी ने 27 रनों का योगदान दिया। कोच नरेंद्र नेगी ने विजेता टीम के कप्तान राहुल निगम को कप देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच राहुल निगम व मैन ऑफ द सीरीज आईपीएल नेट बॉलर सुधांशु सिंह रहे। इंडस वैली स्कूल के प्रिंसिपल डॉ आरवी राजपूत, कोच राजाराम, अभिषेक, फईम बेग आदि रहे।