फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दो दुकानों में आग से एक करोड़ से अधिक का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
- किराना और रेडीमेड की दुकानों में रखा सामान नष्ट
विज्ञापन

- दमकल की दस गाड़ियों ने नौ घंटे बाद आग पर पाया काबू

फोटो 16 एचएएमपी 13= किराने की दुकान की तीसरी मंजिल में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। मुख्य बाजार स्थित किराना की दुकान में बुधवार रात करीब दो बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही पलों में लपटों ने रेडीमेड की दुकान को भी चपेट में ले लिया। दोनों दुकानों में करीब एक करोड़ रुपये से अधिक का सामान राख हो गया। दमकल की दस गाड़ियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग बुझाने में दमकल को साढ़े नौ घंटे से ज्यादा समय लगा।
कस्बा निवासी संजीव व मनोज की सुभाष बाजार स्थित किराना की दुकान में रखे रिफाइंड ऑयल, डालडा, तेल व माचिस के गत्तों से आग और भड़क गई। उनकी दुकान के पीछे ही चचेरे भाई मनीष कुमार गुप्ता की रेडीमेड की दुकान भी है। लपटों ने रेडीमेड की दुकान को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

रात करीब पौने दो बजे सामने स्थित मकान में रहने वाली भाजपा जिला उपाध्यक्ष राधा चौरसिया ने धुआं उठते देखकर दुकान स्वामियों को सूचना दी। मौके पर जुटे लोगों ने पाइपों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में रात दो बजे पहले दमकल की तीन गाड़ियां पहुंचीं।
इसके बाद निकट स्थित नवेली पॉवर प्लांट से सीआईएसएफ की टीम व पांच दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। राठ और मौदहा से भी दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। तब तक किराना दुकान के प्रथम तल में भड़की आग दूसरे तल में पहुंचने लगी। इस पर दुकानों की दो तरफ से दीवार ताेड़कर पानी की बौछार की गई।
किराना दुकान के मालिक संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार रात 10:30 बजे वह दुकान बंद कर घर चल गए। अंदर सभी लाइटें बंद थीं। बाहर की खुली थीं। उन्हें पता नहीं कैसे शॉट सर्किट से आग लग गई। बताया कि प्रथम व दूसरे तल पर रखा सारा सामान जल गया है।
रेडीमेड दुकान मालिक मनीष कुमार ने बताया कि चचेरे भाइयों व उनकी दुकान के बीच लकड़ी के गेट लगे हैं। किराना दुकान की तरफ से आग बुझाने के दौरान लपटों ने दूसरे तल पर उनकी दुकान के को चपेट में ले लिया। रात में ही सीएफओ रेहान अली मौके पर पहुंच गए। राजस्व विभाग की ओर से लेखपाल ने सर्वे कर करीब एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

सीएफओ ने बताया कि आग की सूचना करीब दो बजे मिली। तुरंत तीन गाड़ियां भेज दी गईं। बाद में राठ व मौदहा से दो-दो गाड़िया मंगवाई गईं। इसके अलावा नवेली पॉवर प्लांट से सीआईएसएफ की टीम के साथ दो गाड़ियां मंगाई गईं। पूरी तरह आग बृहस्पतिवार दोपहर 11:30 बजे बुझाई जा सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें