तहसील सरीला के प्रधान संघ ने अन्ना पशुओं की देखरेख के लिए प्रशासन द्वारा सक्षम सहायता प्राप्त कराने व प्रधानों का शोषण करने का आरोप लगाया है। प्रधानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्याओं के निराकरण की मांग की है।
सरीला एवं गोहांड ब्लाक के प्रधानों ने कहा कि पूर्व में शिकायती पत्र देकर अन्ना पशुओं की समस्या के निस्तारण की मांग कर चुके है। प्रधानों ने डीएम को बताया कि गोशाला में अन्ना पशुओं के लिए चौकीदारों व चरवाहों की मजदूरी दिलाएं।
मानक के अनुरूप पशुओं की संख्या के आधार पर भूसा, राज्य वित्त व चौदहवां वित्त को चालू करने, पुलिस द्वारा प्रधानों का उत्पीड़न बंद कराने, 10 माह से लंबित प्रधानों का मानदेय दिलाने, गोशाला में बिजली व्यवस्था कराने, चुनाव की सुगबुगाहट से झूठी शिकायत करने वालों की जांच समिति द्वारा कराने समेत 12 सूत्री मांग पत्र दिया है।
अरुण कुमार द्विवेदी, चंद्रप्रभा, नीलम, राधादेवी रिरुआ बुजुर्ग, दृगपाल, राजकुमारी पुरैनी, गीतारानी लोधीपुरा, रामस्वरूप वर्मा जरिया, चरन सिह धगवां, रचना पचखुरा, राजकुमार इंदरपुरा, राजकुमार उपरहंका, इलमास छेड़ीबेनी, मकबूल अहमद बंगरा, दीपिका कुपरा, सरोज धौहल, राम सिंह भैसाय आदि प्रधान मौजूद रहे।
-